हाई ब्लड शुगर आपको कैसा महसूस कराता है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 11:31

अगर महसूस करते हैं ये छह लक्षण तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकता है यह गंभीर बीमारी!

डायबिटीज को रोकने का एक मात्र तरीका ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करना है.
दुनिया भर में लगभग 42.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं. हालांकि, उनमें से बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि अगर इन चीजों को मैनेज नहीं किया गया तो डायबिटीज कितना खतरनाक हो सकता है. हाई ब्लड शुगर आपके वाहिकाओं, नसों और अंगों को प्रभावित कर सकता है. डायबिटीज को रोकने का एक मात्र तरीका ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करना है. हाई ब्लड शुगर के शुरुआती चेतावनी संकेतों को पहचानने और भविष्य के जोखिमों से खुद को बचाने में सक्षम होना महत्वपूर्ण है. आइए यहां उन संकेतों के बारे में जानते हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए.

बार-बार पेशाब आना
हाई ब्लड शुगर लेवल वाले लोगों को अधिक बार पेशाब करने की आवश्यकता होती है. एक सामान्य व्यक्ति को दिन में 4-7 बार पेशाब करना पड़ता है, जबकि हाई ब्लड शुगर वाले व्यक्ति को हर समय पेशाब करने की आवश्यकता महसूस होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किडनी आपके रक्त में अतिरिक्त शुगर को संसाधित करने में सक्षम नहीं होते हैं और इससे छुटकारा पाने का एकमात्र तरीका पेशाब के माध्यम से होता है. हर समय थकान महसूस करना हाई बल्ड शुगर के लेवल का एक प्रमुख संकेत है. चेतावनी संकेत तब होता है जब आप हर बार खाने के बाद थकान महसूस करने लगते हैं. यदि आप हाई कार्ब वाला भोजन लेते हैं , तो आपको अपने आप को जांच करवाना चाहिए.

प्यास का बढ़ना
ऐसा इसलिए है क्योंकि हाई ब्लड शुगर होने पर भी अधिक पेशाब आता है, जिससे कि आप अधिक बार निर्जलित महसूस करते हैं. यह धीरे-धीरे एक अंतहीन चक्र बन जाता है जहाँ आप अधिक बार प्यास महसूस करते हैं, इसलिए आप अधिक पानी पीते हैं और अधिक पेशाब करते हैं. यह आमतौर पर हाइपरग्लाइसेमिया के लिए एक सामान्य संकेत नहीं है, हालांकि अगर यह अन्य लक्षणों के साथ होता है, तो आपको डॉक्टरों से कंसल्ट करना चाहिए.

धुंधलापन दिखना
धुंधली दृष्टि हाई ब्लड शुगर का एक और संकेत है. यह उन शुरुआती संकेतों में से एक है जिन्हें आपको जानने की आवश्यकता है. यह तब होता है जब अतिरिक्त चीनी और पानी आंख के बीच में जमा हो जाता है, जिससे आपकी दृष्टि धुंधली हो जाती है.

सरदर्द होना
सिरदर्द डायबिटीज का एकमात्र संकेत नहीं है और यदि डायबिटीज को लेकर सतर्क नहीं हुए तो कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. हालांकि, यदि आप अक्सर डायबिटीज के अन्य लक्षणों को अनुभव करते हैं, तो यह हाई ब्लड शुगर लेवल का संकेत हो सकता है. इस समय डॉक्टरों का सलाह लिया जाना चाहिए.

रिकरंट इंफेक्शन
हाई ब्लड शुगर आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है. इससे शरीर को संक्रमणों से लड़ने में कठिनाई होती है. इसलिए, यदि आपको हाई ब्लड शुगर लेवल हैं, तो आप अधिक बार बीमार पड़ सकते हैं. ये सभी हाइपरग्लेसेमिया के शुरुआती लक्षण हैं और यदि समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो यह और भी जटिल हो सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info